फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के घर पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। निकाय चुनाव बीतने के साथ ही चुनावी रंजिशों का दौर शुरु हो गया। शनिवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा वार्ड नंबर 33 के नवनिर्वाचित सभासद अब्दुल कादीर के घर पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों द्वारा दौड़ाने के बाद अराजकतत्व वहां से अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले। सभासद की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद सभासद ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 33 से अब्दुल कादीर को दूसरी बार जीत मिली है। यहां से उनकी पत्नी इसके पहलेे सभासद थी। शनिवार को अब्दुल कादीर जीत के बाद अपने वार्ड में लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए निकले। इस बीच देर रात उनके घर पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इस दौरान जमकर ईट चलाए गए। लेकिन मोहल्लेवालों ने जब उन्हें खदेड़ा तो वो अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले। घटना के बाद वे इस पथराव को चुनावी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली में तहरीर भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें