फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बैठक रही बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की बैठक रविवार की देर शाम को नगर के बड़ागांव मोड़ पर हुई। बैठक में नगर पंचायत चुनाव को महत्वपूर्ण चर्चा होनी थी। बैठक में आमंत्रित लोगों से अधिक लोगों के पहुंच जाने से बैठक बेनतीजा रही। बैठक में आये क्षेत्रीय महामंत्री व जनपद निकाय प्रभारी विनोद राय ने टिकट के दावेदारों के साथ भाजपा जनो से कहा कि जिसको भी सिंबल मिलेगा उसको जीतना है। बैठक के बाद चुनाव के दो दावेदारों के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। जिस पर पदाधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता की उपस्थिति में नगर के भाजपा के वार्ड, बूथ, मंडल पदाधिकारियों, टिकट के दावेदारों के साथ वरिष्ठ सदस्यों की हुई बैठक में अध्यक्ष पद के लिये रायसुमारी हुई। बैठक में नगर में अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों शारदा गुप्ता, पुष्पा गुप्ता के साथ पार्वती चौहान के प्रतिनिधि के रूप में जवाहर गुप्ता, मुन्ना प्रसाद गुप्ता तथा प्रह्लाद चौहान उपस्थित रहे। क्षेत्रीय महामंत्रीय व जिला निकाय प्रभारी विनोद राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सिद्वांतों वाली अनुशासित पार्टी है। जिसको टिकट और चुनाव चिन्ह मिले उसे जिताइए। टिकट का निर्णय गोरखपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद होगा। अधिक संख्या में लोगों के आने पर नाराजगी प्रगट करते हुए भविष्य में इसका ध्यान रखने की बात कही। बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, मंडलाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, विश्वनाथ शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, जवाहीर गुप्ता, प्रह्लाद चौहान, मुन्नू वर्मा, लक्ष्मी गुप्ता, जयशंकर प्रसाद, रामबृक्ष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें