फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पलाइन सेवा की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ ) द्वारा यात्रियों के लिए आत्मरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर इस अभियान को शुरू किया गया है। इसमें यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर 182 के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को आरपीएफ प्रभारी डीके राय के नेतृत्व में मऊ जक्शन के साथ-साथ इंदारा, पिपरीडीह, खुरहट रेलवे स्टेशनों पर भी इस तरह के अभियान चलाए गए। महिला यात्रियों का कहना है कि रेलवे सुरक्षा बल के स्टाफ़ अब उन तक पहुंच रहे हैं, और महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं। ज्यादातर महिला यात्रियों को पहले हेल्पलाइन की जानकारी नहीं थी। इंस्पेक्टर डीके राय ने बताया कि महिलाओं रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान महिला कोच में यात्रा करते पाए जाने वाले पुरुष यात्रियों पर भी सख्ती बरती जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस सप्ताह के तहत सुरक्षा बल हेल्पलाइन 182 नंबर और यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान के संबंध में पुर्वोत्तर रेलवे यात्री परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्रीराम जायसवाल ने बताया कि इस हेल्पलाइन के प्रचार प्रसार से यात्रियों को सहूलियत प्राप्त होगी। 182 नंबर हेल्पलाइन से अब यात्री चलती ट्रेन से लेकर प्लेटफॉर्म तक अपने सुरक्षा सम्बंधित समस्याओं की सूचना सीधे कंट्रोल रूम को आसानी से दे सकेंगे।
इंदारा संवाददाता के अनुसार आरपीएफ इंस्पेक्टर मऊ डीके राय व चौकी प्रभारी इंदारा सुधीर राय के नेतृत्व में इंदारा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाकर 182 हेल्प लाइन नंबर के बारे में प्रचार प्रसार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें