मुहम्मदाबाद गोहना। छपरा से चलकर मऊ, मुहम्मदाबाद गोहना होते हुए सूरत जाने वाली सूरत एक्सप्रेस बुधवार की दोपहर पौने दो बजे के करीब मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान जैसी ही ट्रेन आजमगढ़ के लिए खुली कि अचानक इंजन में खराबी आ गई। इसकी जानकारी आनन फानन में उच्चाधिकारियों को दी गई। तदोपरांत दूसरा इंजन मऊ से आया तब जाकर ट्रेन रवाना हो सकी। इंजन में आई खराबी आने के कारण करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इसके चलते यात्रियों को मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर काफी समय बीताना पड़ा। परन्तु कुछ समय बाद जैसे ही दूसरा इंजन आया तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस लिया।