फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर रुक-रुक कर होती रही बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सावन माह की पूर्व संध्या पर शुरू हुई बारिश सावन माह के पहले सोमवार के दिन भी जारी रही। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे जहां किसान खेती किसानी मेें लगे रहे। वहीं जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से हो रही बरसात से शहर के निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों को भींगते हुए घर जाते देखा गया।
विज्ञापन

मानसून के करवट लेने के बाद बारिश का क्रम शुरू होने से किसानों के चेहरे पर चमक देखते ही बन रही है। सोमवार को सुबह से शुरू हुई बारिश रुक-रुक दिन भर होती रही। बरसात शुरू हो जाने से धीमी पड़ी रोपाई में जहां एक बार फिर तेजी आ गई है। वहीं नगर के मुंशीपुरा, ब्रह्मस्थान, निजामुद्दीनपुरा, महरनिया, रघुनाथपुरा सहित विभिन्न इलाकों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गड्ढे में तब्दील मऊ-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न संपर्क मार्गों पर जलजमाव हो जाने से आना जाना मुश्किल हो रहा है। दुबारी संवाददाता के अनुसार लगातार बारिश होने के कारण कई सरकारी संस्थानों और संपर्क मार्गों पर जल जमाव होने के कारण आना जाना मुश्किल हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के परिसर, जनता शिक्षा निकेतन इंटर कालेज, पुलिस सहायता केंद्र परिसर में जलजमाव रहा। कई दूकानों में पानी घुसने से दूकान में रखा सामान खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें