फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वदेशी काटन मिल के पास बीते दिनों कपड़े की दूकान में हुई लूट की घटना में नामजद होकर वांछित चल रहें आरोपी ने बुधवार को पुलिस को चकमा देकर आत्मसर्मपण कर दिया। आरोपी सुधीर सिंह पुत्र रमेश सिंह काका सराय लखंसी थाना क्षेत्र के कैथौली गांव का निवासी है। उसकी मां मीना सिंह वर्तमान समय में ब्लाक प्रमुख है। जबकि पिता रमेश सिंह पूर्व में ब्लाक प्रमुख रहें। सीसी कैमरे में आई फोटो के जरिए पुलिस ने सुधीर को आरोपी बनाया था। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। इस बीच बुधवार को सुधीर सिंह पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में समर्पण कर दिया। सीजेएम प्रमोद कुमार सिंह ने सुनवाई के बाद सुधीर सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें