मऊ । राजकीय आईटीआई परिसर में रोजगार मेला का आयोजन तीन जुलाई को किया गया है। इस मेले में हीरो मोटर्स की ओर से प्रशिक्षित युवाओं को चयनित किया जाएगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि जो युवा वर्ष 2013, 14, 15, और 2016 में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, इलेक्ट्रीकल सेक्टर (सीओई), पेंटर, वेल्डर, टर्नर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, टैक्ट्रर मैकेनिक, मशीनिस्ट, आटोमोबाइल में आईटीआई उत्तीर्ण हैं, वे तीन जुलाई को सुबह 10 बजे अपने समस्त प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं।