फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क पर पांच बार तोड़े नियम, 78 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित, 10 पर लटकी तलवार

विज्ञापन
शहर के गाजीपुर तिराहे से तीन सवारी लेकर गुजरता बाइक चालक। संवाद
विज्ञापन
मऊ। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए मनाए जा रहे नवंबर में यातायात माह में नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। यातायात पुलिस और एआरटीओ की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 78 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इसके अलावा, नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 10 अन्य चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के लिए रिपोर्ट एआरटीओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन

यातायात माह में अभियान के तहत विशेष रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोड, ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों पर इस तरह की कार्रवाई की गई है। एआरटीओ और यातायात पुलिस ने पांच बार नियम तोड़ने पर जनवरी से अक्तूबर तक 72 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए थे। जबकि नवंबर यातायात माह में दुर्घटना करने पर 27, शराब के नशे, तेज रफ्तार और ओवरलोड में 51 के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। 27 लोगों ने वाहन चलाते समय भीषण दुर्घटना की थी।
दुर्घटना होने पर नहीं मिलेगा लाभ

नियम के अनुसार लाइसेंस निलंबन के दौरान यदि वाहन चालक के साथ किसी तरह की दुर्घटना होती है, तो क्लेम नहीं हो पाएगा न ही मुआवजा मिलेगा। ई-चालान की सूचना मैसेज के जरिए वाहन स्वामियों को दी जाती है। अक्सर उनकी शिकायत होती है कि उन्हें ई-चालान की सूचना नहीं मिल पाती है। ऐसे में लोगों को अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराने की जरूरत है।
विज्ञापन

स्टंटबाजों का भी निरस्त हुआ था लाइसेंस

जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक यातायात पुलिस और एआरटीओ ने 20 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए थे। इनमें पांच लोग तीन बार से अधिक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए थे। चार स्टंटबाजों के लाइसेंस निलंबित हुए थे, जो भीड़ के बीच तेज रफ्तार बाइक चलाते थे। 01 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026 तक 10 ऐसे वाहन मिले हैं, जिनका 10 से अधिक बार चालान हुआ है।


यातायात माह में सुरक्षित यात्रा को लेकर वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ ही कमी पाए जाने पर उनका चालान भी किया जा रहा है। नवंबर महीने में छह लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। 10 पेंडिंग है, जिन्हें निलंबित करना है, इनमें बस चालकों के भी लाइसेंस शामिल हैं, जो बिना परमिट और रात में तेज गति में चलते हैं।- सुहेल अहमद, एआरटीओ मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें