फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
ुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के भुजही गांव के पास एक्सप्रेस वे द्वारा बनाए गए अंडर पास को सही क - फोटो : MAU
विज्ञापन
वलीदपुर। भुजही गांव के पास रास्ता बाधित होने के विरोध में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे द्वारा बनाए गए अंडर पास से एक दर्जन गांवों के लोगों के आने जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बाधित है। कारण, अंडरपास पर घुटनों तक बरसाती पानी भरा है। अंडरपास का रास्ता बाधित होने से चिस्तीपट्टी ,बनियापुर, बरहदपुर, शहाबुद्दीनपुर, खतिबहा आदि लगभग 12 गांवों से लोगों को अधिक दूरी तय करके आना जाना पड़ रहा है। वहां घुटनों तक बरसात का पानी जमा है। वहां की मिट्टी खोदकर गड्ढा बना दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने के लिए लगभग सात किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ रही है। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, मुखराम, हरकेश राजभर, लोधी राजभर, कीरत प्रजापति, श्यामलाल प्रजापति, लालू राजभर, सुनील राजभर, जय हिंद यादव, सुखिया देवी, मन भावती, निर्मला देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें