फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 74 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के बंदीघाट गांव निवासी एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने उसके खाता से 74291 रुपए निकाल लिए। महिला को रकम निकाले जाने की जानकारी दो दिन बाद हुई तो उसने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। बंदीघाट गांव निवासी शमीमा पत्नी मोहम्मद अरशद शनिवार को नदी रोड स्थित एक एटीएम से पैसा निकालने आई थी। इस दौरान वहां पहले से मौजूद जालसाज ने उनका पिन देख लिया। जानकारी के अभाव में शमीमा ने मदद करने को कहा तो उक्त युवक ने बड़ी सफाई से एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में नेटवर्क बाधित होने की बात कहते हुए कार्ड वापस कर दिया। शमीमा अपने घर चली गई। इस बीच एटीएम खाते से खरीददारी और अन्य माध्यमों से 74291 रुपए निकाल लिए गए। जानकारी शमीमा को दो दिन मोबाइल पर आए मैसेज से हुई। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि पुलिस बार-बार लोगों को एटीएम से पैसे निकलते समय सावधान रहने की बात करती है लेकिन लोग लापरवाही बरतते हैं। इसी का फायदा उठा कर जालसाज अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें