फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में गुरुवार को व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर से मिलकर उन्हे ज्ञापन सौंपा। इसमें दोहरीघाट लूटकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। एसपी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि दोहरीघाट में बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े पेट्रोलपंप कारोबारी उमेश गुप्ता को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस लूटकांड का खुलासा करने में नाकाम रही। इसी क्रम में नगर के सहादतपुरा स्थित केनरा बैंक के बाहर एक महिला से उचक्कों ने मोटरसाइकिल की डिग्गी से एक लाख रुपया उड़ा दिया। लेकिन पुलिस ने किसी घटना का पर्दाफाश करना तो दूर सुराग तक नहीं लगा सकी है। कहाकि पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि अपराधी एक माह से रेकी कर रहा था। घटना का शीघ्र ही पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर शिवकुमार जायसवाल, मनोज कुमार साहू, विनोद यादव, उपेंद्र जायसवाल, विजय जायसवाल, प्रह्लाद दास, अरविंद साहू आदि शामिल रहे। वलीदपुर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुहम्मदाबाद गोहना के नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने जारी बयान में कहा कि बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े बदमाशों ने पेट्रोलपंप कारोबारी उमेश गुप्ता का गोली मारकर 18 लाख रुपया लूटकर आसानी से फरार हो गए। पुलिस को भनक तक नहीं लगी। कहा कि बदमाशों को गिरफ्तार अविलंब नहीं किया गया तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें