मऊ। सरायलंखसी पुलिस ने गुरुवार की सुबह भुजौटी के पास एक असलहा तस्कर को पकड़ा। पकड़े गए तस्कर के पास से पुलिस ने तमंवा तथा जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर के आधार पर भुजौटी के पास से मुंशी यादव पुत्र चैथी यादव निवासी डोडापुर थाना सरायलखंसी को तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।