दोहरीघाट। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नव मनोनीत पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन फागू चौहान का आजमगढ़ से गोरखपुर जाते समय दोहरीघाट पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया।
चेयरमैन फागू चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। उनके सम्मान से ही पार्टी किसी भी मिशन में सफलता प्राप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व की शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय, संतोष राय, गुलाब गुप्ता, हिमांशु कुमार, हेमंत कुमार, राम बचन यादव, अवधेश राय, प्रशांत गुप्ता, पप्पू गुप्ता, अशोक यादव, मुन्ना राजभर, आशीष शर्मा, विकास वर्मा, श्रीकांत श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।