प्रदेश सरकार की तरफ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 रुपया तथा तथा सहायिकाओं के मानदेय में 750 रुपया वृद्धि
किए जाने की घोषणा से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं में हर्ष का माहौल है। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
जिले में 2597 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। प्रत्येक केंद्रों पर एक आंगनबाड़ी तथा एक सहायिकाएं कार्यरत हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं े मानदेय वृद्धि के लिए आंदोलन किया था। अब शासन स्तर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में1500 रुपया तथा तथा सहायिकाओं के मानदेय में 750 रुपया वृद्धि करने की घोषणा की गई है। इस संबंध में आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष कंचन राय ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि संगठन की तरफ से लगातार किए गए प्रयासों के चलते ही मानदेय में वृद्धि हुई है।
दोहरीघाट / कुसुम्हा : विकासखंड दोहरीघाट के सभागार में आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि होने की घोषणा के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाएं ब्लाक सभागार में एकत्र होकर जश्न मनाया। इस अवसर पर दोहरीघाट ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता मिश्रा, रंजना राय,ममता राय, किरण यादव ,रीना ,फूलमती, गीता चौहान,हिंदू देवी, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद थे।