फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदीकला-सुरहुरपुर मार्ग बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन का सड़क को गढ्ढामुक्त करने का दावा हवाई साबित हो रहा। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील सुरहुरपुर-बंदीकला मार्ग पूरी तरह बदहाल है। सालों से मरम्मत कार्य न होने से सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी है। साथ ही गहरे गढ्ढे बन गए है। मांग के बावजूद खस्ताहाल सड़क को ठीक कराने का प्रयास नहीं किया गया। उधर, ग्रामीणों ने जल्द सड़क की मरम्मत शुरू न होने पर आंदोलन को चेताया है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के 40 ग्राम पंचायतों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 20 साल पूर्व 10 किमी सुरहुरपुर-बंदीकला मार्ग का निर्माण कराया गया था। मार्ग के निर्माण के बाद विभाग द्वारा एक बार भी मरम्मत कार्य न कराने के चलते सड़क वर्तमान में जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होकर उखड़ने लगी है। यहीं नहीं हर दो-तीन फीट के अंतराल पर सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश से इन गड्ढों में पानी भरने के चलते मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के संबंध में स्थानीय निवासी राम प्रकाश यादव, सक्कू, आनंद कुमार, सुरेश यादव ,सुरेंद्र चौहान सहित अन्य बताया कि शिकायतों के बाद सड़क का मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद एक माह पहले एक किमी तक लेपन कार्य किया गया, लेकिन उसमें मानक अनुरूप कार्य न करने से वो भी उखड़ कर पुन: गढ्डे में तब्दील हो गया। लोगों ने चेताया कि सड़क मार्ग का मरम्मत कार्य न होने की स्थिति में मजबूरन ग्रामीण विरोध प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें