मऊ। उप्र उद्योग व्यापार के मंडल जिलाध्यक्ष अजय साहू के अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि का दल कलेक्ट्रट पहुंचकर एडीएम देवी पाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बलिया मोड़ स्थित फल मंडी को मतगणना स्थल हेतु चयनित किए जाने का विरोध करते हुए इसे मतगणना स्थल न बनाए जाने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि शासन के इस निर्णय के चलते जिले में फल एवं सब्जियों का एक महीना तक अकाल हो जायेगा। इससे आम जनता के साथ सब्जी तथा फल व्यापारी भी भूखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। प्रतिनिधि मंडल ने इस समस्या को देखते हुए मतगणना मंडी प्रागंण को न बनाते हुए दूसरे स्थल को बनाए जाने की मांग की। साथ ही चेताया कि एक सप्ताह के भीतर मांग पर अमल न करने की दशा में मजबूरन सब्जी तथा फल व्यापारी व्यापार मंडल के तत्वाधान में लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन एवं क्रमिक अनशन हेतु कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर बैठेगें। ज्ञापन देने वालों में फल मंडी अध्यक्ष भोला सोनकर, गोपालकृष्ण बरनवाल, सकील अहमद, अखिलेश मद्धेशिया, मुहम्मद युनुस, रविंद्रनाथ सिंह, रामचीज, परमात्मा सिंह, इंद्रजीत सोनकर, दिलीप वर्मा, सौरभ बरनवाल सहित अन्य मौजूद रहे।