कोपागंज (मऊ)। क्षेत्र के कोपागंज- भातकोल मार्ग पर सोमवार की सुबह सड़क पार कर रहा एक अधेड़ ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोपागंज थाना क्षेत्र के शिवपुरगाड़ा गांव निवासी जुनैद (45) पुत्र शमशुल इस्लाम सोमवार की सुबह 11 बजे भातकोल-कोपागंज मार्ग स्थित बाजार में खरीददारी करने आया हुआ था। जहां खरीददारी करने के बाद गांव जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे जुनैद घायल हो गया। घायल की चीख -पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को कोपागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को वाहन सहित पकड़कर थाने ले आई। ब्यूूरो