फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता जागरूकता रैली रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन ग्राम विकास विभाग की टीम को विकास खंड मोहम्मदावाद गोहना के खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार यादव ने शुक्रवार को हरी झंडी देकर ग्राम पंचायतों के लिए गाड़ियों को रवाना किया। इस मौके पर प्रशिक्षक प्रवीण दीक्षित एवं सुभाष पाण्डेय ने बताया कि 11 गतिविधियों के माध्यम से पेयजल एवं स्वच्छता के प्रति ग्रामीण जनमानस को जागरूक करेगी आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं के साथ बैठक कर, प्राथमिक विद्यालय एवं अपर प्राथमिक विद्यालय पर निबंध एवं आर्ट प्रतियोगिता आयोजित कर, स्वच्छता मेले का आयोजन का किया। एडीओ पंचायत सतीश चंद्र मौर्य ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत बीमारियां दूषित पानी पीने एवं अस्वच्छता के कारण होती हैं । कहा कि केवल इंडिया मार्क हैंड पंप का पानी पिएं। चेताया कि उसके चबूतरे पर गंदगी ना धुलें और न ही गंदगी फैलाएं, चबूतरे यदि टूटे-फूटे होंगे तो सारी गंदगी जल स्रोत तक पहुंच जाती है और पानी दूषित हो जाता है। खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार यादव ने कहा कि सदियो से चली आ रही कुप्रथा को हमें समाप्त करना है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक अनामिका त्रिपाठी, डीपीसी परवेज आलम ,नबी उल्लाह ,अजय यादव ,प्रशिक्षक सुभाष पांडेय, सरोज लता मिश्रा, अनिल विश्वकर्मा ,विशाल यादव ,मोहम्मद हसन ,रविकांत दुबे ,आरती पाठक धर्मेंद्र यादव सौरव यादव बबलू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें