सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लाक के रसूलपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को एक बैठक का आयोजन विधानसभा अध्यच इंद्र कैलाश यादव की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करने के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उतम पटेल के जन्मदिवस पर केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर कृष्णा यादव, बिहारी यादव सचिव, दयानंद प्रजापति, सुरेंद्र यादव, रामजी सिंह, गोरखनाथ यादव, मनोज चौहान, प्रहलाद यादव, सुधाकर यादव, सुरेश गुप्ता, बब्बन, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।