फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्ची न मिलने से किसान हें परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत के भगतपुरा गांव के किसानों को पड़ताल होने के बाद भी गन्ना गन्ना तौल कराने के लिए पर्ची नही मिल रही। इस लापवाही का शिकार दर्जनों किसानों में इसे लेकर नाराजगी है। किसानों का कहना है कि डेढ़ महीनों से मिल चालू है कांटा सेंटर पर तौल हो रहा है और अन्य किसान अपनी तौल करा चूके और हम लोग को अब तक पर्ची उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके चलते उनके गन्ना फसल की तौल रहीं हो सका। जबकि गेहूँ बुआई का समय बीत गया, लेकिन मिल की लापरवाही से हम गेंहू की बुआई नहीं कर सकें। किसान सादा शिव मौर्य, राम कुवंर मौर्य, जंगबहादुर मौर्य ,बैजनाथ मौर्य, शनिचरी देवी, इसरावती देवी, राजु मौर्य, राम केवल मौर्य, तुफानी मौर्य, हरी यादव, श्याम लाल चौहान, सदानन्द यादव, जितन यादव आदि ने बताया कि उधर बाढ़ का प्रकोप बढ़ने से धान की फसल डूब गई, और इधर शेष बचा हुआ गन्ना भी उसी तरह पड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें