वलीदपुर। शिक्षा कभी व्यर्थ नहीं जाती है, शिक्षा एक ऐसी अनमोल रोशनी है जहां तक जाती है वहां तक उजाला ही उजाला नजर आता है। इसे व्यवसाय समझ कर न ग्रहण करें बल्कि अपने जीवन के मुख्य उद्देश्यों में शामिल करते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण करें। बगैर शिक्षा के जीवन अंधकार में है शिक्षा का भी एक लक्ष्य मानकर पढ़ाई खूब मेहनत से करें। यह बात बुधवार को मुहम्मदाबाद एसडीएम अतुल वत्स ने कही। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आर्कषक प्रस्तुतियों से अतिथि और लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के 800 छात्रों को निशुल्क स्वेटर, जूता, स्कॉर्प मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक हाजी इसरार अहमद, मोहम्मद राशिद अंसारी, सूर्य प्रताप उर्फ सूरज सिंह, प्रधानाचार्य रजिया बानो, जायदा खातून, तरन्नुम बानो, मोहम्मद जाहिद, निशा विजय सिंह अवधेश कुमार, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।