फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पनाथ राय के नाम पर हो जिले का नामकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री फौजी किशनलाल गोंड ने सोमवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा कि मऊ को यदि अवनति से बचाना है तो बाहरी नेताओं को भगाना होगा। साथ ही कल्पनाथ राय के नाम पर मऊ जिले का नामकरण होना चाहिए। इसीक्रम में 4 जनवरी को चेतना रैली निकालने की सूचना दी।
विज्ञापन

उनका कहना था कि गैर जिलों के नेताओं को राजनीतिक दल टिकट देकर लोकसभा अथवा विधान सभा भेजते हैं, लेकिन ये नेता निर्वाचित होने के बाद जिले के विकास के बारे में कभी नहीं सोचते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नेता इस जिले का होगा तभी उसे इस जिले से लगाव होगा और वह इस जिले के विकास के बारे में सोचेगा। जैसा कि कांग्रेस के कद्दावर नेता कल्पनाथ राय हमेशा सोचते रहे। उनके निधन के बाद निर्वाचित होने वाले अधिकांश नेता बाहरी रहे। इसलिए इन निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने इस जिले की हमेेेशा उपेक्षा किया। उन्होंने जिले की जनता को सचेत करते हुए नारा दिया कि बाहरी ‘नेता भगाओ, मऊ बचाओ’। कहा कि जनपद को बाहरी नेताओं से छुटकारा पाने के लिए आगामी 4 जनवरी को विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय के जन्मदिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें लगभग 1000 मोटरसाइकिल के साथ चार पहिया वाहन जुलूस निकाला जायेगा। कहा कि हमारी पार्टी समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा और अन्य कई राजनीतिक पार्टियों के संपर्क में है। कहा कि मैं एक फौजी हूं और फौजी जो कहता है वह करता है मऊ के विकास का संकल्प लेकर जनता के बीच आया हूं और उसे पूरा करके दिखाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें