मऊ। जिले के मान्यता प्राप्त तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों मेें तैनात शिक्षकों की डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा गुुरुवार को नगर के चार परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा में 2311 के सापेेक्ष 2277 अभ्यर्थी शामिल हुए।
जिले के मान्यता प्राप्त तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों मेें तैनात शिक्षकों की डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, एएल नोमानी इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज में सीसीटीवी की निगरानी में हुई। रीक्षा में 2311 के सापेेक्ष 2277 अभ्यर्थी शामिल हुए।परीक्षा अपराह्न दो बजे से अपराह्न पांच बजे तक हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य सहित आला अधिकारी चक्रमण करते रहे।