दोहरीघाट। क्षेत्र के धनौली रामपुर स्थित पीसीएफ केंद्र पर नए सचिव द्वारा कार्यभार न लेने से किसानों को धान खरीद बंद होने की चिंता सताने लगी है। किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीसीएफ धनौली रामपुर से दर्जनों गांवों धनौली रामपुर, नई बाजार, नवली, लामी तारणपुर, हरधौली, गोठा, पाऊस, बहादुरपुर, बुड़ावल, बेलौली, पतनई, सरया, ठाकुरगाव, जमीरा चौराडीह आदि गांव के किसान धान क्रय केंद्र से संबद्ध हैं। किसानों क मानें तो 30 दिसंबर को वर्तमान सचिव सेवानिवृत्त हो जाएगा।सेवानिवृत्त होने से पहले ही नए सचिव द्वारा अब तक उनके स्थान पर प्रभार ले लेना चाहिए था लेकिन नए सचिव ने अभी तक प्रभार नहीं लिया है। इस संबंध में सपा नेता रामअवतार राय, धनौली रामपुर के परमहंस राय, गोठा के विजेंद्र राय, कोरौली के अवधेश राय का कहना है कि यहां के किसानों को उचित मूल्य पर खाद बीज इसके अलावा धान व गेहू का क्रय भी होता है। सचिव द्वारा प्रभार न लेने से पीसीएफ बंद होने की संभावना प्रबल हो गई है।किसानों ने सचिव की अविलंब तैनाती करने की मांग की है।