फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पद यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधीजी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाला। केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। घोसी संवाददाता के अनुसार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 15 दिसंबर तक चलने वाली आयोजित पद यात्रा के क्रम में बुधवार को यात्रा के मंडल संयोजक डॉ. नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपाजनों ने घोसी विधान सभा क्षेत्र के भटौली मलिक एवं जैनापुर गांव में प्रत्येक घर जाकर संपर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पत्रक वितरित किया।
विज्ञापन

जिलामंत्री मुन्नाप्रसाद राजभर एवं मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा कि प्रतिदिन प्रत्येक टोली को दो दो ग्राम सभा में संपर्क करना है। पद यात्रा में प्रमुख रुप से रविंद्र उपाध्याय, महिला मोर्चा की जिलाउपाध्यक्ष सरोज सिंह, नागेंद्र मद्देशिया, मंडल महामंत्री विश्वनाथ विश्वकर्मा, राधेश्याम, अखिलेश कन्नौजिया, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
मधुबन संवाददाता के अनुसार भाजपा द्वारा 15 दिवसीय पदयात्रा के छठवें दिन भाजपा नेता भरत भैया के नेतृत्व में कार्यकर्ता क्षेत्र के भवरूपुर, भानपुर, विग्रहपुर, लक्ष्मीपुर, गोबररही, दुबारी आदि गांवों में पहुंचकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं को आम जन को बताया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, राजीव कुमार पांडेय, कौशल चौहान, विनय,आलोक मल्ल, अजय, लल्लन आदि रहे। वही दूसरी टोली का नेतृत्व करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर दमद्धेशिया ने कई स्थानों पर पदयात्रा निकालकर सरकार की योजनाओं का बखान किया। इस मौके पर राहुल दीक्षित, प्रशांत गुप्त, बलवंत चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक प्रतिनिधि के अनुसार पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए पार्टी जिला उपाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक क्षेत्र के मुबारकपुर दतौड़ा इटैली सहित अन्य गांव में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा योजनाओं को लोगों को बताया। इस अवसर पर पदयात्रा में पुनीत वर्मा, परमात्मा नंद सिंह, हरेंद्र कुमार, प्रयास, प्रेम, भगवान दास गुप्ता, स्वतंत्र बहादुर सिंह, शेषनाथ राम और विपिन कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
भाजपा वाली खबर में जोड़
भाजपा वाली खबर में जोड़
मऊ। भाजपा के 15 दिवसीय पदयात्रा के पांचवें दिन बुधवार को मऊ विधानसभा के प्रभारी जिलाउपाध्यक्ष गनेश सिंह के नेेेतृत्व में पद यात्रा निकालकर लोगों से जनसंपर्क किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पद यात्रा के दौरान कृष्ण कांत राय, आनंद प्रताप सिंह, संजीव जायसवाल, संजय पांडेय, राकेश तिवारी, रमेश सोनकर, नीरज राही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रजनीकांत पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें