शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा निवासी नीलम सिंह पत्नी नीरज सिंह बुधवार को जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि वो आजमगढ़ मोढ स्थित एक गैस एजेंसी की उपभोक्ता है। पीड़िता के अनुसार उन्होंने गैस बुक कराया, लेकिन एक सप्ताह बाद भी उन्हे गैस की डिलेवरी नहीं हुई। जबकि सिलिंडर डिलेवरी होने का मैसेज उनकी मोबाइल पर आ गया।
नीलम सिंह ने आपूर्ति विभाग में दिए गए प्रार्थना पत्र में जिलापूर्ति अधिकारी को बताई कि वो 18 नवंबर को अपने कनेक्शन पर गैस बुक कराई। इस दौरान उन्हे 22 नवंबर को मैसेज आया कि उनकी गैस बुक हो गई है। दो दिन के अंदर सिलिंडर की डिलेवरी होगी। इसबीच सिलिंडर तो नहीं डिलेवर हुआ, लेकिन 27 नवंबर को उन्हे पुन: सिलिंडर के डिलेवर होने का मैसेज मिला। इस पर वो एजेंसी संचालक के मैनेजर से बात की। इस दौरान मैनेजर ने बताया कि आपके नाम का सिलिंडर ट्राली मैन की लापरवाही से दूसरे को डिलेवर हो गया है। आपके यहां कल सिलिंडर पहुंच जाएगा। पीड़िता के अनुसार 28 नवंबर को भी उनके घर पर गैस की डिलेवरी नहीं हुई। इस दौरान नीलम सिंह दूसरे के घर से सिलिंडर उधार लेकर अपना काम चलाई। साथ ही इसकी शिकायत जिलापूर्ति कार्यालय में की।