फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ ऑटो, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन-दोहरीघाट मार्ग के समीप उदरी मोड़ के पास सोमवार की दोपहर सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे साइकिल सवार और ऑटो में सवार दंपति घायल हो गए। घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर भाग निकला। वहीं इसी थाना क्षेत्र के तिन्हारी बाजार में सड़क किनारे खड़े दंपति को दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सवारियों से भरा सोमवार दोपहर करीब एक बजे ऑटो दोहरीघाट से मधुबन की ओर आ रहा था। ऊदरा मोड़ के पास अचानक एक साइकिल सवार आ गया। उसको बचाने के चक्कर में आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसमें साइकिल सवार बनकटा निवासी राम विलास पासवन और आटो में सवार हफसापुर निवासी मनई और उसकी पत्नी ऊषा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ऑटो से घायलों को निकला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती चालक ऑटो छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों को फतहपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां ऊषा की गंभीर हालात देखते हुए डाक्टरों उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं, मधुबन थाना क्षेत्र के जमीन तिन्हरी निवासी बब्लू और उसकी पत्नी लक्ष्मीना साइकिल से मधुबन की तरफ आ रहे थे। वे शहीद मार्ग के समीप सड़क किनारे रुक गए। इसी बीच मधुबन से आ रहे बाइक सवार ने पति-पत्नी को टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार ने दोनों घायलों को फतहपुर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान घायल की मौत
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तमसा नदी पुल के पास बीते गुरुवार को सड़क हादसे में घायल आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गोछा गांव निवासी अफरोज अहमद उर्फ गुड्डू (35) पुत्र नबी अहमद की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। घटना के समय युवक बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना बाजार आ रहा था। तभी उसकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें