फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चलाते समय मोबाइल, ईयरफोन का नहीं करे प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। यातायात पुलिस द्वारा गुरुवार को नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ल ने छात्रों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देते हुये कहा कि सड़क पर चलते हुए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। बताया कि खुद की सुरक्षा ही सड़क सुरक्षा है,18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाहन न चलायें। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल से बात न करं, ईयर फोन न प्रयोग करने के साथ ही कि तेज गति से दूसरे वाहनों को ओवरटेक न करने की बात कही। इस अवसर पर वीरेंद्र पाठक, शिवेंद्र राय, नीतू सिंह, बृजेश यादव, संजय सिंह, अजय तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें