फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन से हटवाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। एसडीएम के आदेश पर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गांव वजीरपट्टी गांव में रविवार को पहुंची राजस्व और पुलिस टीम ने विश्वनाथ पुरी बाबा धाम की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवा दिया। इससे अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। वजीरपट्टी गांव में विश्वनाथ पुरी बाबा धाम की जमीन पर गांव के ही कई लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर नाद रखकर और खूंटा पशु बांध रहे थे। एसडीएम सदर अंकुर लाठर ने एक टीम का गठन किया, जिसमें राजस्व विभाग के लेखपाल, कानूनगो के साथ ही सरायलखंसी थाने की पुलिस बल मौजूद रही। टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन पर रखी नाद खूंटा हटाकर अवैध कब्जा हटवाया। बताया कि विश्वनाथ पुरी बाबा धाम की लगभग 12 बीघा जमीन है। अतिक्रमण कर्ता कई सालों से कुटी कब्जा कर पशु बांध रहे थे। जिसकी शिकायत विश्वनाथ कुटी के लोगों कई बार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें