नगर के मुंशीपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वेटर वितरण समारोह का आयोजन किया गया। नगर शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बच्चों को स्वेटर वितरित किया। कहा कि ठंड शुरू होने से पूर्व सभी बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी बच्चे नियमित रूप से ड्रेस के साथ स्वेटर में ही विद्यालय आएंगें। उन्होंने अर्द्धवार्षिक परीक्षा का हाल भी जाना और सभी बच्चों तथा शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्देश दिया। प्रधानाध्यापक चंद्रधर राय ने विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तथा सभासद खुशहाल सिंह सहित सभी अभिभावकों को विद्यालय में हो रहे पठन पाठन की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर शिक्षिका सोनम श्रीवास्तव, रूही, सुधा, राधा सिंह, संगीता राय, सुभावती देवी, निर्मला देवी आदि उपस्थित रहे।