भारत को जानो प्रतियोगिता के दूसरे चरण में काशी में आयोजित क्वीज राउंड में 10 जनपदों के 23 टीमों में वरिष्ठ वर्ग में जिले के मधुबन स्थित सुभागी देवी इंटर कॉलेज की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जनपद के इस टीम की सफलता मिलने पर ने रविवार को भारत विकास परिषद की तरफ से नगर के एक अस्पताल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षा डॉ. अलका राय तथा सचिव प्रकाश जैन ने संयुक्त रूप से टीम के छात्रों आशीष मौर्य, अंकिता गुप्ता को सम्मानित किया। सम्मान पाकर भावुक हुए छात्र आशीष ने कहा कि आज भारत विकास परिषद की वजह से उन्हें इतनी सारी चीजें देखने तथा जानने को मिली है, इससे उनको एक नई दिशा मिली है। इसके लिए वह जीवन भर परिषद के आभारी रहेंगे। कहा कि इससे छात्रों का मानसिक तथा बौद्धिक विकास हो रहा है। इस दौरान रवीश तिवारी, पुष्पा जायसवाल, सुमन पांडेय, रश्मि बरनवाल, सीबी सिंह, हैप्पी जायसवाल, गणेश तिवारी, भानु प्रकाश, सचिन आदि शामिल रहे। संचालन डॉ. एसएन राय ने किया।