फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल की सुरक्षा के लिए मांगे सुरक्षा गार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। महिला अस्पताल में अक्सर होने वाले हंगामे की घटनाओं से अस्पताल प्रशासन खासा चिंतित है। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने एक माह पूर्व जिलाधिकारी से चार सुरक्षा गार्ड देने की लिखित मांग की है। सीएमएस ने महिला जिला अस्पताल के नवीन भवन में शिफ्ट होने के बाद पुन: इस मांग को लेकर पत्र लिखने का निर्णय लिया है। जिससे अस्पताल में सुरक्षा के गार्ड की तैनाती हो सके।
महिला जिला अस्पताल के सीएमएस डा.आरके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में पिछले कई सालों से सुरक्षा के लिए एक भी गार्ड की तैनाती नहीं हो सकी है। ऐसे में कई बार अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर मरीजों द्वारा अभद्रता करने पर सुरक्षा का इंतजाम न होने के चलते कई बार डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को उनकी नराजगी झेलनी पड़ती है। सबसे ज्यादा समय रात के समय होती है। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद महिला चिकित्सक और कर्मचारी सुरक्षाकर्मी के अभाव में अस्पताल में किसी अनहोनी घटना से दरवाजा बंद कर रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए एक माह पूर्व ही डीएम प्रकाश बिंदु को अस्पताल में चार सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने के लिए पत्र लिखा गया था। सीएमएस का कहना है कि गत दिनों अस्पताल को नवीन भवन में शिफ्ट करने के बाद सुरक्षा गार्ड की तैनाती अनिवार्य हो गई है। इसके लिए उनके द्वारा दुबारा डीएम को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें