फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु अस्पताल का हैंडपंप खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहां ब्लाक क्षेत्र के ताजोपुर स्थित राजकीय पशु अस्पताल परिसर में लगा इंडिया मार्क टू हैंडपंप एक वर्ष से खराब पड़ा है। इससे पशुपालकों तथा पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को शुद्ध पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। विभागीय लिखापढ़ी के बाद भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

ताजोपुर स्थित राजकीय पशु अस्पताल परिसर में लगा इंडिया मार्क टू हैंडपंप एक वर्ष से खराब होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। हैंडपंप खराब रहने से अस्पताल में कार्यरत पशु चिकित्साधिकारी सहित कर्मचारियों तथा पशुपालकों को शुद्ध पानी के लिए पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के पशुपालक अशोक कुमार यादव, रामअवतार, बेचू का कहना है कि पशु चिकित्सालय परिसर में हैंडपंप खराब होने से असुविधा हो रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। इस बाबत प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित जिला पंचायतराज अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें