घोसी। खाद्य औषधि सुरक्षा विभाग द्वारा घोसी बाजार के 6 मेडिकल स्टोरों पर मंगलवार की देर रात छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने अलग अलग दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।
मंगलवार की देर रात करीब 8 बजे नशीली दवाएं एवं ऑक्सीटॉसिन पर प्रभावी जांच एवं विक्रय पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में घोसी में ड्रग इंस्पेक्टर शिव कुमार नायक, ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह एवं ड्रग इंस्पेक्टर अरविंद यादव द्वारा 6 दुकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने सभी दुकानों से अलग अलग 6 दवाईयों का नमूना लिया। साथ ही नशीली दवाओं के विक्रय का विवरण तलब किया गया। उधर टीम द्वारा औचक कार्रवाई बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही।