मोहर्रम के त्योहार के मद्देनजर शांति और सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए रविवार को पुलिस ने अदरी नगर पंचायत कस्बे के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। एसओ कोपागंज सुरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च कस्बे के अदरी बाजार से होते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च में पीएसी व अग्नि शमन बल, वज्र वाहन कई थानों की फोर्स शामिल रही। सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष झा ने बताया कि फ्लैग मार्च कर अशांति पैदा करने की कोशिश करने वालों को चेताया गया है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने जन सामान्य का आह्वान किया कि इस त्योहार में सब लोग मिल कर त्योहार मनाएं, सबकी भावनाओं का सम्मान करें और प्रशासन का सहयोग करे। इस दौरान, थानाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, मधुबन थाना प्रभारी नीरज कुमार पाठक, घोसी कोतवाल परमानंद मिश्र, प्रदीप मिश्रा, संतोष, मुकेश आदि मौजूद रहे।