फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय हिंदु परिषद की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में परिषद को मजबूती देने के लिए गोरखुपर में गत दिवस चुने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रांत कार्य समिति सदस्य रामाशीष राय ने कहा कि मौजूदा समय में आए दिन आंतकी हमले को देखते हुए देश में बसे अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालना अनिवार्य हो गया है। इसके लिए केंद्र सरकार प्रयासरत हैं, लेकिन कुछ पार्टियों द्वारा इसे राजनैतिक मसला देने का प्रयत्न किया जा रहा है। इससे पहले बैठक में नवनियुक्त अनीता राय राष्ट्रीय महिला परिषद के विभाग अध्यक्ष, बजरंग दल के विभागाध्यक्ष देवेंद्र सिंह और बजरंग दल का जिला संयोजक बलवंत सिंह का स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। बैठक में करन कुमार सिंह, सत्यम देववंशी, संजय सिंह, दिनेश सूबेदार, काजल देववंशी, करूणा शंकर तिवारी, कमलेश विश्वकर्मा, प्रतिमा पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें