फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी के गांवों को जोड़ने वाले सड़क का सीएम आज करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के सुभागी देवी इंटर कालेज तथा हरिवंश मल्ल मेमोरियल इंटर कालेज के मेधावी छात्रों के गांवों को प्रधानमंत्री सड़क से जोड़ा जाएगा। लगभग 65 लाख की लागत से बनने वाली तीन सड़कों का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा रविवार को राजधानी मे किया जाएगा ।
विज्ञापन

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सुभागी देवी इंटर कालेज तथा हरिवंश मल्ल मेमोरियल इंटर कालेज के गरीमा यादव , आरती यादव , आरती मल्ल ने
हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के प्रदेश की श्रेष्ठता सूची मे नाम दर्ज कराया था। इन प्रतिभाओं के गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए लगभग 65 लाख की लागत से बनने वाली तीन सड़को का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा रविवार को राजधानी मे किया जाएगा। शासन द्वारा शिक्षा विभाग को भेजे गए पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि जगनपुर को जोड़ने वाली पीएमजीएसवाई सड़क से गरीमा के घर तक 11.03 लाख रुपया, आरती मल्ल के गांव पांती को जोड़ने वाले मधुबन बेल्थरारोड से आरती मल्ल के घर तक 38.99 लाख तथा आरती यादव के गांव सुवाह को जोड़ने वाले गंगउपुर सुवाह मार्ग से आरती यादव के घर तक 14.82 लाख की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें