फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में जलजमाव से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अहिरुपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में जलजमाव होने से पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। परिसर में काफी दिनों से गंदा पानी जमा रहने से बदबू उठ रही है। बच्चों के बीमारियों से ग्रसित होने की संभावना बढ़ गई है। शिकायत के बाद भी संबंधित विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए हैं। अहिरुपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है। विद्यालय की बाउंड्री न होने से संपर्क मार्ग का गंदा पानी विद्यालय परिसर में जमा हो जा रहा है। इसके चलते छात्र छात्राओं को पानी से होकर विद्यालय कक्ष में आना जाना पड़ रहा है। काफी समय से जलजमाव होने से दुर्गंध उठ रही है।इससे पठन पाठन पर असर पड़ रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान सतेंद्र यादव कहना है कि विद्यालय के बगल में बंजर जमीन का सीमांकन करने के बाद निकासी की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय की प्रधानाध्यापक बीना देवी का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें