फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीना मंच को बनाएं जीवंत और क्रियाशील

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित यूआरसी केंद्र पर शनिवार को मीना सुगमकर्ता एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना मचं को जीवंत और क्रियाशील बनाए जाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

नगर शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने कहा कि विद्यालयों में मीना मंच को जीवंत और क्रियाशील होने से बालिकाओं को शिक्षा के साथ सुरक्षा और अपने प्रति आत्मविश्वास पैदा होगा। नोडल शिक्षिका सुधा वर्मा ने मीना मंच के गठन के बारे में बताते हुए कहा कि 20 बालिकाओं को फाउंडर मेंबर बनाते हुए जूनियर विद्यालयों में प्रति माह बैठक कराया जाए। प्रत्येक शनिवार को गतिविधियां खेल तथा जीवन कौशल संबंधित कहानियों को सुगमकर्ता सुनाएं। नोडल शिक्षक चंद्रधर राय ने कहा कि मीमीना प्रेरक पावर एंजिल, सुगमकर्ता तथा प्रधानाध्यापक को मिलकर काम करना होगा तभी मीना मंच को जमीन पर क्रियांवित किया जा सकेगा। बाल संसद के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यालयों में बच्चों का एक मंत्रीमंडल बनाया जाए, जिसमें बाल संसद नाम देकर बच्चों को लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे बताते हुए शिक्षण के साथ सामाजिकता का बोध कराया जाए। इस अवसर पर विभा राय, उमादेवी, फरहत, खुर्शीद अनवर, रामानंद प्रसाद, कौशिल्या देवी, गायत्री देवी, निर्मला, कविता पांडेय, माया सिंह आदि उपस्थित रहे।
इनसेट-
बेहतर कार्य पर सम्मानित होंगे विद्यालय
रानीपुर। ब्लाक संसाधन केंद्र रानीपुर तथा मुहम्मदाबाद गोहना पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के सभी सुगमकर्ताओं को मीना मंच का प्रशिक्षण दिया गया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अखिलेश सिंह ने सुगमकर्ताओं को टिप्स दिया। इस मौके पर जिला समन्वयक अखिलेश सिंह ने कहा कि गठन के बाद जिस विद्यालय पर मीना मंच का कार्य उत्कृष्ट होगा उसे रोल मॉडल के रूप में प्रादेशिक स्तर पर चयन किया जाएगा। शिक्षा में बालिकाओं के संघर्ष की कहानी पूरे प्रदेश में प्रकाशित की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण पांडे एवं राजेश कुमार गौतम ने बालिकाओं को मीना मंच के तहत आत्मनिर्भर होने की बात पर बल दिया। इस दौरान नोडल शिक्षक रूपेश पांडेय, चंद्रापीड मिश्र, मतलूब, सतीश कुमार आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


कोपागंज : क्षेत्र के खुखुंदवा स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर शनिवार को एक दिवसीय मीना मंच सुगमकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज आरपी राम ने कहा कि बालिकाओं की अभिव्यक्ति एवं जागरूकता का एक बेहतर मंच है। इसके माध्यम से बालिकाओं में होने वाले परिवर्तनों व शैक्षिक गतिविधियों के प्रति सचेत किया जा सकता है। इस अवसर पर ट्रेनर आभा त्रिपाठी, अर्चना शुक्ला, प्रमिला गौतम, कमलावती त्रिपाठी, किरण मिश्रा, प्रेमलता राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें