फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। जिले के प्रमुख मार्गों में शुमार अदरी मधुबन-शहीद मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। घोसी तहसील क्षेत्र के मझवारा बाजार के इंदारा मोड़ से लेकर सेमरी जमालपुर तक अधूरे पड़े करीब दो किलो मीटर क्षतिग्रस्त सड़क पर निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन

अधूरे शहीद मार्ग के निर्माण के लिए केंद्रीय राजमार्ग कोष से चार किलोमीटर मार्ग के निर्माण् के लिए 10 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। क्षेत्र के बेहतरीन मार्गों मे शुमार अदरी मधुबन शहीद मार्ग का आधा-अधूरा निर्माण होने से लोगों में काफी आक्रोश था। शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष व समाजसेवी स्वामीनाथ राय के नेतृत्व में 15 मई को मझवारा में आंदोलन के बाबत जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था ,जिसके बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया। केंद्रीय मार्ग निधि के तहत चार किलोमीटर लंबे शहीद मार्ग पर मरम्मत कार्य के लिए 10 करोड़ 14 लाख रुपया स्वीकृत होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया। मार्ग का निर्माण कार्य शुरु होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड गई। बताते चले सेमरीजमालपुर गांव विकास पुरूष स्व. कल्पनाथ राय का गांव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें