फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गढ्ढों में भरे पानी में धान रोप जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 29 स्थित दरगाह मोड(अमिला) की जर्जर सड़क पर बने गढ्ढों में भरे पानी में अपना दल के जिलाध्यक्ष श्रीकान्त पटेल के नेतृत्व में समर्थकों ने गुरुवार को धान रोप कर विरोध जताया।
विज्ञापन

विरोध करने वालों का कहना था कि कहा कि केंद्र और प्रदेश में अपना दल समर्थित भाजपा सरकार होते हुए भी क्षेत्र की कई सड़कें बदहाल हैं। ये सरकारें जनता के दु:खों का ख्याल नहीं रख रही हैं। इस सड़क की बदहाली के बाबत जिम्मेदार अफसरों से कई बार निवेदन किया गया था। जिलाधिकारी से भी मिलकर इस गड्ढों से खराब हो चुकी सड़क की मरम्मत कराने की गुहार लगाई गई थी। सड़क पर इस विशाल गड्ढे में अब तक काफी लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। लेकिन विभागीय उच्चाधिकारियों ने अब तक मरम्मत कार्य तक नहीं कराया। बरसात के मौसम में गड्ढे में पानी भर जाने से और भी खतरनाक साबित हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने चेताया कि विभाग शीघ्र मरम्मत कार्य नहीं कराता है तो अपना दल कार्यकर्ता आंदोलन करने को विवश होंगे। इस मौके पर विनोद, गुलाब, रामशब्द, राममिलन, डा. रामप्रकाश आदि दर्जनों उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें