फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बिजली कर्मियों के हड़ताल पर रहने से बढ़ सकती है परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। 33/11 चिरैयाकोट बिजली उपकेंद्र के प्राइवेट विद्युत कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई है। आए दिन जर्जर तार टूटने से होने फाल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। दरअसल क्षेत्र में आपूर्ति के लिए बिछाए गए तार काफी जर्जर हो चुके है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम को आयोजित बैठक के बाद बिजली मजदूर संघ ने 25 जुलाई तक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। ऐसे में उपकेंद्र पर तैनात ही कर्मचारी के हड़ताल पर रहने से समस्या बढ़ सकती है। बताते चले कि पिछले 15 दिन में दो बार तार टूटने से कस्बे में 48 घंटे बिजली गुल रही थी। ऐसे में कोई फाल्ट आने पर उसके सुधार के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने से फाल्ट होने पर समस्या बढ़ सकती है। इस बाबत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि इस समस्या के संबंध में विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था विभाग द्वारा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें