फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों का निर्माण कराना ग्राम पंचायत का प्रमुख लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन की बैठक बुधवार को ब्लाक कार्यालय के सभागार में हुई। जिसमें ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण को प्रमुखता से कराए जाने पर बल दिया गया। ग्राम प्रधानों ने हाथ उठा कर सहयोग दिए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के जनपदीय अध्यक्ष विवेकानंद यादव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के ग्रामीण स्वच्छता अभियान को मूर्त रुप देने के लिए ग्राम प्रधान पूरी तरह मुस्तैद हैं। कहा कि अभियान से जुड़े शौचालयों का निर्माण कराना ग्राम पंचायत का प्रमुख लक्ष्य है। एक माह के भीतर अधूरे पड़े शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। ताकि रतनपुरा विकासखंड अपने मानक में पूरी तरह से खरा उतर सके। कहा कि शासन प्रशासन ने हमें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम प्रधानों ने भी संगठन के निर्धारित लक्ष्य में हाथ उठाकर अपने को समाहित किया।
बैठक में रामाश्रय मौर्य, परमा यादव, केदली देवी, संजय यादव, लल्लन, रजापति राम, शरीफ राजभर, रामायण राजभर, मुन्नन सिंह , श्रीराम सिंह, दुर्ग विजय यादव, मुन्ना यादव, सुनील सिंह, सुभाष सिंह, अजय सिंह, नशेमन आरा, लीलावती देवी, किन्नू राजभर, सुरेंद्र यादव, पूनम सिंह, आरती देवी, सुशीला यादव आदि शामिल रहे। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें