फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय के नेतृत्व में शिक्षकों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर बताया कि नगर के मुंशीपुरा मुहल्ला निवासी जाकिर हुसैन पुत्र आशिक हुसैन गाजीपुर जिले में परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। शिक्षक के घर का संपत्ति विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय में मामला होने के बाद भी विपक्षी को लाभ दिलाने के लिए खीरीबाग चौकी प्रभारी द्वारा शिक्षक पर दबाव बनाकर मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष रुप से जांच कराकर चौकी प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।चेतावनी दी गई है कि मामले का अविलंब निस्तारण नहीं किया गया तो शिक्षक आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस दौरान प्रवीण कुमार राय, राधेश्याम राम, मनिराम, अखिलेश्वर शुक्ल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें