फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की फटकार के बाद क्रय केंद्र पर शुरू हुई गेंहू खरीदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के नगपुर करहा स्थित साधन सहकारी समितिपर विगत लगभग तीन दिनों से गेहूं की खरीदारी बंद होने के चलते क्रय केंद्र पर गेंहू बेचने आने वाले किसानों को बैरंग लौटना पड़ रहा था। कोई हल न निकलते देखकर किसी ने इस संबंध में डीएम से शिकायत कर दी। डीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई और खरीद के निर्देश दिए। जिस पर शुक्रवार से क्रय केंद्र पर खरीदी शुरू हो गई है। जिससे किसानों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति नगपुर करहा पर गेहूं खरीद हेतु बनाया गया है। लेकिन क्रयकेंद्र पर 14 मई से गेंहू की खरीदी बंद थी। क्रय केंद्र बंद होने के गेंहू की खरीदारी ठप पड़ी थी वहीं दूरदराज से आने वाले किसानों को बैरंग लौटना पड़ रहा था। परेशान किसानों ने कई बार इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी की, बावजूद क्रय केंद्र नहीं खुला। जिस पर तहसील के एक किसान नेगुरुवार को इसकी शिकायत दूरभाष द्वारा जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु से किया। डीएम के संज्ञान में मामला आने के बाद विभाग के अधिकारियों द्वारा क्रयकेंद्र के प्रभारी संतोष गुप्ता को जमकर फटकार लगाते हुए खरीदी शुरू करने का निर्देश दिया। फटकार के बाद शुक्रवार को तीन दिनों बाद क्रय केंद्र पर खरीदी शुरू हुई। इस दौरान छह किसानों ने गेंहू की तौल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें