स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के मेन फीडर में आई तकनीकी खामी के चलते क्षेत्र के 33 गांवों में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी विद्युत आपूूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है।
सूरजपुर विद्युत उपकेंद्र से सूरजपुर, रसूलपुर, परिखापुर, रोशनपुर, बैदापुर, इब्राहिमाबाद, मिश्रौली सहित 33 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बिजली गुल रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। इस संबंध में क्षेत्र के रविभूषण त्रिपाठी, ग्राम प्रधान दिनेश सोनकर, अजय राय, शिवानंद पांडेय, अखिला, रामऔतार तिवारी का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराया गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी नहीं मिला।