फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस मेन खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। नगर पंचायत स्थित तहसील मुख्यालय के मीटिंग हाल में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम डीपी पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें हमेशा की तरह फरियादियों को निराशा ही हाथ लगी। सभी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। आवास से लेकर जमीन आदि विभिन्न मामलों से संबंधित 108 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से केवल तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

तहसील मधुबन में मंगलवार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन होना था, लेकिन जिलाधिकारी के नहीं आने से लोगों में मायूसी हुई। कई महीनों से ग्राम पंचायत दुबारी के भगत का पुरा, दलित बस्ती धूस, भानपुर व विसेन दुबारी के ग्रामीणों को पात्र गृहस्थी योजना का विभागीय लापरवाही के चलते अभी तक लाभ नहीं मिल पाने की शिकायत ग्राम प्रधान रंजना सिंह ने फिर से करते हुए अविलंब पात्र गृहस्थी के अनाज का सत्यापन आपूर्ति निरीक्षक से कराए जाने तथा गायब 29 सौ यूनिट का राशन दिए जाने की मांग की। बेला कसैला निवासी प्रदीप सिंह ने अपने पिता महातम सिंह की मृत्यु के लगभग पांच साल बाद भी सामूहिक बीमा धनराशि का भुगतान नही होने पर रोष प्रकट करते हुए अविलंब दिलवाने की मांग की। महातम सिंह श्रीलक्ष्मण नागा जी विद्यापीठ बेलौली धाम सोनबरसा में सहायक अध्यापक थे। बहोरनपुर निवासी प्रेमचंद यादव ने शौचालय निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की। दुबारी निवासी आशा सिंह पत्नी मणिन्द्र प्रताप सिंह ने गांव के कोटेदार उदयनारायण सिंह पर तीन माह से पात्र गृहस्थी का राशन न देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की तो अम्मा भेलऊर निवासी रामविलास ने हरिजन खाद गड्ढ़ा की पैमाइश की मांग की। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के तहसील इकाई के प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गोंड जाति के लोगों ने बैठक की उसके बाद सर्वसम्मति से अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र बनाने तथा छात्रवृत्ति देने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। दुबारी ग्राम पंचायत के खरगीपुर गांव के ग्रामीणों ने कुछ लोगों द्वारा चकमार्ग का सीमांकन नहीं करने देनेे से जलनिकासी की समस्या से लोग तबाही झेल रहे हैं। चकमार्ग के सीमांकन की मांग की। दुबारी निवासी कन्हैया सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह की भूमिधरी ग्राम पंचायत धरमपुर विसुनपुर में गाटा सं. 2873 रकबा 2.41हेक्टेएयर में प्रधान के परिवार के लोगों ने बांध बनाकर अवैध रूप से किए गए कब्जे की शिकायत की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह, सीएमओ सतीश सिंह, तहसीलदार हरिश्चन्द त्रिपाठी,थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक समेत कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें