फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन का शपथ समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। तहसील के सभागार में सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकरियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उ.प्र. बार के उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष रामबदन यादव, महामंत्री जयहिंद सिंह, उपाध्यक्ष जे पी यादव, सहमंत्री बृजेश पांडेय, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश यादव को चुनाव अधिकारी रामशंकर सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि वो सदैव अधिवक्ताओं के लिए समर्पित है। उनके द्वारा अधिवक्ताओं के हित के लिए पेंशन, बीमा सहित दूसरे हकों का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी डा. राजेश कुमार ने कहा कि बार बेंच का संबंध हमेशा मधुर होना चाहिये। आप सब न्याय प्रक्रिया के महत्वपूर्ण अंग है। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामबदन यादव, महामंत्री जयहिंद सिंह ने सबका स्वागत करते हुए वार बेंच के संबंधों को पूर्व की तरह सुखद रखते हुए। जनता की सहायता का आश्वासन दिया। संचालन निवर्तमान महामंत्री भुवेश श्रीवास्तव ने किया। शपथ समारोह में रविंद्र उपाध्यय, बृजेंद्र राय, डी के पांडेय, प्रेमचंद्र राय, अनिल मिश्रा, रितेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर उपाध्याय, कलिका दत्त पांडेय, रमेश श्रीवास्तव, अरविंद सिंह,ओपी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें