कोपागंज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय का भौतिक सत्यापन के लिए बुधवार को आजमगढ़ पंचायती राज मंडल के उपनिदेशक जयदीप त्रिपाठी ब्लाक में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने चार गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों के घर पर बने शौचालय देखे,साथ ही ग्रामीणों से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान श्री त्रिपाठी ब्लाक के पंचायत चोरपा कला में बने 267 शौचालय,कौतुकपुर में 19, कुंभापुर में 15 और फिरोजपुर में बने 215 शौचालयों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह गंदगी देखकर अधिकारियों पर नराजगी व्यक्त करते हुए इसे दूर करने का निर्देश दिया। इस मौके एडीओ पंचायत शीतकुमार सिंह ,संजीव कुमार सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राजीव कुमार सिंह, कल्पनाथ,रामभवन,मुन्नू राजभर ,रामअवतार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।