फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरोला अस्पताल को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालों से बंद पड़ा है, अस्पताल परिसर में जहां बड़ी बड़ी घासें उग आई है वहीं इसकी बिल्डिंग भी काफी जर्जर हो चुकी है। बदहाल पीएचसी को महिला अस्पताल बनाने को लेकर क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलकर मांगपत्र दिया है। श्री सोनकर की मांग पर मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

बताते चले कि मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में लोगों को स्वास्थ सेवा की सुविधा के लिए अस्सी के दशक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई थी। जहां 2002 में मुहम्मदाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद को बंद कर दिया गया। लगभग 15 सालों से बदहाल पड़ा पीएचसी भवन काफी जर्जर हो गया है। विधान सभा चुनाव के दौरान भाजपा विधायक श्री राम सोनकर ने इस अस्पताल भवन में महिला अस्पताल खोले जाने का वादा किया था। इस क्रम में मंगलवार को विधायक मुख्यमंत्री से मिलकर पीएचसी में महिला अस्पताल खोले जाने की मांग किया। इस बारे मे विधायक ने बुधवार की बताया कि मुख्यमंत्री ने इस आग पर गंभीरता दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें